जिगर या लिवर क्या है...??
जिगर या लिवर क्या है...??
जिगर को अंग्रेजी भाषा में लिवर (Liver) कहते है।
लिवर हमारे शरीर का मुख्य और सबसे बड़ा अंग है।
लिवर लाल भूरे रंग का होता है और यह पेट में दाएं हिस्से में होता है।
लिवर का वजन 2.5 से लेकर 3 पौंड तक होता है।
जिगर हमारे शरीर में होने वाली अनेक प्रकार की क्रियाओं को अपने कण्ट्रोल में रखता है।
इसी कारण से लिवर के खराब होने पर शरीर की अनेक प्रकार की क्रियाये सही तरीके से काम करना बंद कर देती है।
लिवर में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत इलाज करा लेना चाहिए, क्योंकि लिवर में चलने वाली प्रॉब्लम अनेक प्रकार के रोगो को जन्म दे सकती है।
लिवर शरीर का अहम हिस्सा है, इसीलिए लिवर में किसी भी प्रकार का संक्रमण, दर्द, सूजन या कोई अन्य बीमारी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
लिवर से जुडी किसी भी समस्या को नजरअंदाज करना किसी भी के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है।
इस आर्टिकल में हम आपको लिवर की सूजन, लिवर की खराबी और लिवर की गर्मी दूर करने के घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय बतायेंगे...
लिवर की सूजन क्या है...
लीवर शरीर के मुख्य अंगो में से एक है।
कई बार गलत आदतों, गलत दवा या कई प्रकार की दवा के सेवन से लीवर में सूजन आ जाती है।
लीवर शरीर के 500 से अधिक काम को करने में काम आता है और यह शरीर की बड़ी ग्रंथि है।
लीवर को यकृत और कलेजा आदि नामो से भी जाना जाता है लीवर विषैले पदार्थो को शरीर से बाहर निकालता है, शरीर को ऊर्जा देता है और भोजन पचाने जैसे शरीर के मुख्य काम करता है।
लिवर की सूजन का इलाज करने से पहले यह जान लेना चाहिए, कि लिवर शरीर का मुख्य हिस्सा क्यों है और इस शरीर में किस प्रकार और क्या क्या काम करता है।
आइये जाने लिवर की सूजन और लिवर से जुडी अन्य प्रॉब्लम के इलाज के बारे में विस्तार से...
लिवर के कार्य क्या क्या है....
लिवर शरीर के मुख्य अंगो में से एक है और यह शरीर में अनेक प्रकार के काम भी करता है।
लिवर शरीर में पित्त का उत्पादन करने और भोजन को पचाने का काम करता है।
पित्त एक प्रकार का तरह पदार्थ होता है और यह पित्ताशय की थैली में विटामिन और प्रोटीन के अवशोषण के लिए बहुत जरुरी होता है यह शरीर में खून को छानने का काम भी करता है।
हम जब कुछ ऐसा आहार लेते है, जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक है, तो लिवर उस आहार को निष्क्रिय कर देता है।
इसके बाद यह प्रोटीन का निर्माण करता है, जो शरीर को संक्रमण से बचाता है।
लिवर के मुख्य कार्य निम्न लिखित है...
रक्त डिटॉक्सिफिकैशन
रक्त का शुद्धिकरन
भोजन का पाचन
मलत्याग
एन्जाइम सक्रियण
पित्त उत्पादन
जिगर के रोग... Liver Diseases..
लीवर सिरोसिस – यह लीवर में होने वाला एक विशेष प्रकार का रोग है और इस रोग का विकास लीवर में धीमी गति से होता है| लीवर सिरोसिस की प्रॉब्लम में लिवर धीरे धीरे सिकुड़ने लगता है और कठोर हो जाता है।
स्वप्रतिरक्षित रोग -
स्वप्रतिरक्षित रोग से शरीर के उत्तको, कोशिकाओं और तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुँचता है| इन सभी बीमारियों का सीधा असर हमारे लीवर पर पड़ता है और हमारे लिवर की कार्य करने की शक्ति धीरे धीरे कम होती जाती है।
फैटी लीवर –
जब लिवर में संक्रमण पैदा करने वाली वसा या फैट अधिक जमा हो जाता है, तब इसे फैटी लीवर कहते है।
लीवर एबसेस –
लीवर एबसेस जिगर में फोड़ा होने की समस्या को कहते है।
लीवर कैंसर –
लीवर की कोशिकाओं में असामान्य वृद्धि होने के कारण लीवर में कैंसर हो जाता है।
लीवर फेल्योर –
लीवर में किसी भी बीमारी के लम्बे समय तक चलने और दवा के माध्यम से भी ये बीमारी ठीक ना होने के कारण लीवर काम करना बंद कर देता है।
लीवर के काम करना बंद करने की स्थिति को लीवर फेल्योर कहते है।
विषाणुज हेपेटाइटिस विषाणुज हेपेटाइटिस में संक्रमण के कारण लिवर में सूजन आ जाती है।
विषाणुज हेपेटाइटिस हेपेटाइटिस वायरस के कारण होता है।
जिगर की कमजोरी की कारण....
➡️ अधिक तैलीय और मशालेदार भोजन का सेवन
➡️ खराब और अधिक दवा का सेवन
➡️ लम्बे समय तक कब्ज की समस्या
➡️ फ़ास्ट फ़ूड और बाहर के भोजन का अधिक सेवन
➡️ अधिक मात्रा में शराब और धूम्रपान करना
लिवर खराब होने के लक्षण....
➡️ शरीर का रंग पीला पड़ना
➡️ पाचन तंत्र डैमेज होना
➡️ मतली की समस्या होना
➡️ पेट में सूजन आना
➡️ पेशाब के रंग में परिवर्तन
➡️ शारीरिक कमजोरी
➡️ आँखों के निचे काले घेरे
➡️ नींद में कमी
➡️ मुँह से बदबू आना
➡️ मानसिक प्रॉब्लम
➡️ स्थिति खराब होने पर मरीज कोमा में जा सकता है।
लिवर की सूजन कैसे कम करे..??
1. लिवर में सूजन आने पर करेला, गाजर, टमाटर और पालक जैसी गुणकारी सब्जियों का सेवन अधिक करना चाहिए।
2. लिवर की सूजन में लीची, सेब, जामुन और पपीते का सेवन करे।
3. लिवर में सूजन और गर्मी की समस्या होने पर घी और तैलीय चीजों का सेवन ना करे।
4. लिवर की गर्मी दूर करने के लिए पानी अधिक मात्रा में पियें।
5. लिवर की गर्मी और सूजन को दूर करने के लिए लस्सी का सेवन करे।
6. लिवर से जुडी बीमारियों से बचने और लिवर की सूजन को दूर रखने के लिए कम मिर्च मशालेदार चीजों का सेवन करे।
7. लिवर में सूजन, गर्मी और कमजोरी आने पर मीठी चीजों का सेवन ना करे।
8. लिवर सूजन और गर्मी की समस्या होने पर भोजन के स्थान पर ताजे फलो और हरी सब्जियों का सेवन करे।
लिवर की सूजन और गर्मी का कुदरती इलाज......
1. लिवर की सभी प्रकार की सूजन और सभी प्रकार की बीमारियों को दूर करने के लिए रोजाना खाली पेट 300 ग्राम जामुन खाये।
इसके बाद सूरज ढलने से पहले 200 ग्राम जामुन खाये।
ध्यान रहे जामुन अच्छी क्वालिटी की होनी चाहिए| नियमित रूप से कुछ दिनों तक ऐसा करने से लिवर की सूजन और अन्य जुडी बीमारियां दूर हो जायेगी।
2. पीले रंग की बड़ी हरड़ को पीसकर बारीक़ चूर्ण बना लें।
अब पुराने गुड में इस चूर्ण को मिलाकर छोटी छोटी गोलियां बना ले।
अब सुबह शाम रोजन ताजे पानी से एक एक गोली ले| एक से डेढ़ महिले तक रोजाना ऐसा करने से लिवर की सूजन और अन्य बीमारियां दूर हो जायेगी।
3. पपीते के बीजो को सुखाये और इसका बारीक़ चूर्ण बना ले।
अब एक बड़े चम्मच पपीते के बीज के चूर्ण में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर रोजाना दिन में दो बार कुछ दिनों तक नियमित रूप से ले| इस घरेलू नुस्खे के सेवन से लिवर की सूजन जल्दी ही दूर हो जायेगी।
4. एक गिलास पानी में 25 ग्राम आंवले का रस मिलाकर रोजाना दिन में चार बार सेवन करने से लिवर की सूजन दूर हो जाती है और इससे लिवर को मजबूती भी मिलती है।
5. लिवर से जुडी सभी बीमारियों को दूर करने के लिए और लिवर की कमजोरी दूर करने के लिए रोजाना दिन में तीन बार नियमित रूप से गेहूँ के ज्वारे या व्हीटग्रास का सेवन करे।
इसमें शरीर के लिए जरुरी सभी प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते है।
6. लिवर की सूजन, गर्मी और अनेक सम्बंधित बीमारियों को दूर करने के लिए रोजाना दिन में दो बार गाजर के जूस में पालक का जूस मिलाकर पियें।
7. एक गिलास ताजे पानी में स्वादनुसार शहद और एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर रोजाना दिन में दो बार पियें।
इससे शरीर में मौजूद सभी विषैले पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते है।
जिससे लिवर की कमजोरी दूर होती और लिवर सभी प्रकार के संक्रमण से बच जाता है।
8. लिवर की सूजन और कमजोरी को दूर करने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पियें| हल्दी वाला दूध सूजन कम करने का सबसे अच्छा और सस्ता उपाय है।
9. लिवर अच्छी तरह काम करे, इसके लिए लिवर को विटामिन डी उपयुक्त मात्रा में मिलना जरुरी होता है।
आंवले में अधिक मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है।
लिवर अच्छी तरह काम करे और लिवर से जुडी सभी प्रकार की बीमारियां दूर हो जाये, इसके लिए रोजाना तीन बार आंवले के जूस या आंवले के मुरब्बे का सेवन करे।
10. लिवर की गर्मी दूर करने के लिए एक गिलास ताजी लस्सी में पीसी काली मिर्च, पीसा जीरा और पीसी हींग मिलाकर भोजन करने के बाद रोजाना एक गिलास पियें।
इस घरेलू नुस्खे के रोजाना सेवन से कुछ ही दिनों में लिवर की गर्मी दूर हो जायेगी।
11. लिवर की कमजोरी और गर्मी को दूर करने के लिए रोजाना सुबह शाम एक गिलास ताजे पानी में एक नींबू का रस निचोड़कर पियें।
12. अगर आपको लीवर सिरोसिस की समस्या है अर्थात अगर आपका लिवर सिकुड़ने लगा है, तो रोजना दिन में दो बार 100 ग्राम कच्ची प्याज खाये। कुछ दिनों तक नियमित ऐसा करने से लीवर से जुडी सभी बीमारियां दूर हो जायेगी।
13. पानी को उबालने के लिए रखे और इस पानी में मुलेठी की जड़ का पाउडर डाले और कुछ देर बाद छलनी से छानकर इसे ठंडा करके पियें| नियमित रूप से कुछ दिनों तक इस घरेलू नुस्खे के सेवन से लिवर की गर्मी दूर हो जायेगी।
लिवर स्वास्थ्य के प्राकृतिक नुस्खे.....
1. रोजाना योग और व्यायाम करे।
2. एंटीबायोटिक दवा का अधिक जरूरत पड़ने पर ही करे।
3. अधिक तैलीय और मसालेदार भोजन ना करे।
4. दवा का अधिक सेवन करने से बचे।
5. दवा हमेशा अच्छी कंपनी की खाये।
6. शराब और धूम्रपान से हमेशा दूर रहे।
7. बाहर का खाना और जंक फ़ूड ना खाये।
(we wish you good health)
आजीवन निःशुल्क स्वास्थ्य सलाह
नेचुरोपैथ कौशल
9896076323
9215522667
उत्पाद की आवश्यकता के लिये सम्पर्क करें..
समाज को निरोगी बनाने के लिये कृत संकल्प...
अनिल कौशल
समाज सेवी
सोशल वर्कर
डायरेक्टर, एक्टर, राइटर, प्रोड्यूसर, एंकर, ब्लॉगर, यूटूबर



Post a Comment