मुंह के छालों से बचने के 5 घरेलू एवं बेहद देसी उपचार...
अगर मुंह में छाले हो जायें तो उनको कुदरती नुस्खों से कैसे ठीक करें.?
मुंह में अगर छाले हो जाएं तो जीना मुहाल हो जाता है,
खाना तो दूर पानी पीना भी मुश्किल हो जाता है।
लेकिन, इसका इलाज आपके आसपास ही मौजूद है।
मुंह के छाले गालों के अंदर और जीभ पर होते हैं।
संतुलित आहार, पेट में दिक्कत, पान मसालों का सेवन छाले का प्रमुख कारण है।
छाले होने पर बहुत तेज दर्द होता है।
आइये हम आपको मुंह के छालों से बचने के लिए घरेलू उपचार बताते हैं..
मुंह के छालों से बचने के 5 घरेलू एवं बेहद देसी उपचार...
(1). शहद में मुलहठी का चूर्ण मिलाकर इसका लेप मुंह के छालों पर करें और लार को मुंह से बाहर टपकने दें।
(2). अमरूद की कोपलों को चबा चबा कर चूसें, छाले बहुत जल्दी ठीक हो जायेंगे।
(3). मुंह में छाले होने पर अडूसा के 2-3 पत्तों को चबाकर उनका रस चूसना चाहिए।
छाले होने पर कत्था और मुलहठी का चूर्ण और शहद मिलाकर मुंह के छालों परलगाने चाहिए।
(4). अमलतास की फली मज्जा को धनिये के साथ पीसकर थोड़ा कत्था मिलाकर मुंह में रखिये या केवल अमलतास के गूदे को मुंह में रखने से मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।
(5). अमरूद के मुलायम पत्तों में कत्था मिलाकर पान की तरह चबाने से मुंह के छाले से राहत मिलती है और छाले ठीक हो जाते हैं।।





Post a Comment